फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: बरेली में वार्डों के परिसीमन का अनंतिम प्रकाशन, क्षेत्र पंचायत के सात वार्ड हुए कम

Mon, 28 Jul 2025 10:03 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए वार्डों के परिसीमन का अनंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। इस पर आम लोगों को अपनी आपत्ति दाखिल करने के लिए 29 जुलाई से दो अगस्त तक का समय दिया गया है।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2026 के लिए वार्डों के परिसीमन का अनंतिम प्रकाशन रविवार को किया गया। जिले में मझगवां और नवाबगंज ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत के कुल 14 वार्डों में संशोधन किया गया है। दोनों ब्लॉकों में कुल सात वार्ड कम हुए हैं। इस तरह पिछली बार के 1467 की तुलना में इस बार 1460 बीडीसी ही चुने जाएंगे। परिसीमन पर आपत्तियां भी मांगी गई हैं। इनके निस्तारण के बाद वार्डों की सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

विज्ञापन


डीपीआरओ कमल किशोर ने बताया कि पिछले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान मझगवां क्षेत्र पंचायत में कुल 106 वार्ड थे। यहां इस बार तीन वार्ड कम हुए हैं। नवाबगंज में पूर्व में 129 वार्ड थे। इसमें चार वार्ड कम हो गए हैं।

जिला पंचायत के वार्डों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। पिछली बार 60 वार्डों में चुनाव हुआ था, इस बार भी यह संख्या समान है। हालांकि, क्षेत्र पंचायत के वार्डों में कमी आने से जिला पंचायत के सीमावर्ती वार्डों के मतदाताओं की संख्या पर असर पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मझगवां के चार व नवाबगंज के 10 वार्डों में संशोधन
डीपीआरओ ने बताया कि क्षेत्र पंचायत मझगवां के चार और नवाबगंज के 10 वार्डों में संशोधन किया गया है। संशोधन में मझगवां के वार्ड- 39,40, 41 और 42 प्रभावित होंगे। नवाबगंज के वार्ड-22, 23, 24, 25 और वार्ड-30 व 35 में संशोधन हुआ है।

29 से दो अगस्त तक मांगी गईं आपत्तियां
डीपीआरओ ने बताया कि इस संशोधन में आम लोगों को अपनी आपत्ति दाखिल करने के लिए 29 जुलाई से दो अगस्त तक का समय दिया गया है। लोग अपनी आपत्ति डीपीआरओ या अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत कार्यालय में दाखिल कर सकते हैं। प्राप्त सभी आपत्तियों का निस्तारण डीएम की अध्यक्षता में गठित समिति की तरफ से किया जाएगा। इसके बाद छह से 10 अगस्त तक क्षेत्र एवं जिला पंचायत के वार्डों की सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें