फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद को साबित करो और टीम में पाओ जगह

Fri, 24 Nov 2017 01:43 AM IST
बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
29 नवंबर से एमडी यूनिवर्सिटी रोहतक में आयोजित होने वाली पुरुष वर्ग की अंतर विश्वविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने ट्रायल लेकर 21 खिलाड़ियों का चयन कर लिया है। अब इनमें से उन 16 खिलाड़ियों को टीम में जगह मिलेगी जो मैदान पर खुद को साबित करेंगे। गंगाशील आयुर्वेदिक महाविद्यालय में शुक्रवार को इन खिलाड़ियों के बीच मैच कराया जाएगा और जो बेहतर प्रदर्शन करेगा उसे टीम में जगह मिलेगी। चयनित टीम के लिए विवि कैंपस में दो दिन का कैंप भी लगेगा।
बृहस्पतिवार को 9 खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया। ट्रायल गंगाशील कॉलेज में हुआ तो फिजिकल टेस्ट विवि कैंपस में हुआ। उससे पहले कुछ खिलाड़ियों का ट्रायल और फिजिकल टेस्ट लिया जा चुका है। इन खिलाड़ियों का चयन गंगाशील आयुर्वेदिक महाविद्यालय में हुई अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता से किया गया था। उसके बाद इनका ट्रायल और फिजिकल टेस्ट किया गया। अमूमन प्रतियोगिता में चयनित बेस्ट खिलाड़ियों को ट्रायल के लिए बुलाते थे और टीम बना देते थे। बेहतर टीम चुनने के लिए इस बार ट्रायल के बाद भी मैच कराया जा रहा है। अब कुल 21 खिलाड़ी टीम के लिए चुने गए हैं। इनके बीच शुक्रवार को मैच कराया जाएगा। शानदार प्रदर्शन करने वाले 16 खिलाड़ियों को टीम में जगह मिलेगी। क्रीड़ा सचिव प्रोफेसर एके जेटली ने बताया कि चयनित खिलाड़ी फिजिकल में ठीक हैं। मैच कराकर बेस्ट 16 खिलाड़ी चुनेंगे। टीम को रोहतक भेजने से पहले विवि कैंपस में दो दिन का कैंप भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हॉकी की शुरू हो गई तैयारी
महिला हॉकी नॉर्थ जोन की मेजबानी इस बार रुहेलखंड विश्वविद्यालय को मिली है। प्रतियोगिता 18  दिसंबर को होगी। विवि में प्रतियोगिता की तैयारी शुरू हो गई है। मैदान को हॉकी के लायक बनाया जा रहा है। कुछ मुकाबले विवि कैंपस और कुछ बरेली कॉलेज में होंगे। हालांकि, कुछ मैच साई स्टेडियम के एस्ट्रोटर्फ पर भी कराने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें