फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ऑनलाइन हाजिरी का विरोध, डोंगल सरेंडर किए

Tue, 16 Dec 2025 01:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बिशारतगंज/नवाबगंज/मीरगंज। ऑनलाइन हाजिरी व अन्य विभागों के कार्य कराने के विरोध में ग्राम पंचायत सचिवों ने सोमवार को भुगतान डोंगल अफसरों को सौंप दिए। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी लंबित मांगों का समाधान नहीं किया जा रहा है। दूसरी ओर काम का दबाव बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

मझगवां ब्लॉक मुख्यालय पर कर्मचारियों ने सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) अभय कुमार आर्य को डोंगल सौंपे। यहां प्रियदर्शन यादव, विकास गौतम, हेमंत श्याम, सोहन सिंह आदि मौजूद रहे। कुआंडांडा में 11 सचिवों ने अपने डोंगल सरेंडर किए। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि सचिव जनहित के कार्यों का निर्वहन पूर्व की भांति करते रहेंगे, मगर भुगतान संबंधी कोई भी कार्य नहीं किया जाएगा।
मीरगंज में सभी ग्राम पंचायत सचिवों ने अपने-अपने डोंगल सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) बीपी सिंह को सौंप दिए। गजेंद्र वर्मा, कुलदीप कुमार, सुशील कुमार, विशाल कुमार, अमित पटेल आदि ने बताया कि ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने का फैसला व्यावहारिक नहीं है।नवाबगंज व क्योलड़िया में भी सचिवों ने डोंगल सौंपकर विरोध जताया। इस मौके पर संजय वर्मा, आशीष गंगवार, रचित अग्रवाल, भगवानदास, अमित आर्य, संगीता देवी, नरेशपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

शेरगढ़ में पंचायत सचिवों ने डोंगल एडीओ पंचायत राजीव शर्मा को सौंप दिए। कहा कि जन्म प्रमाणपत्र, परिवार रजिस्टर, पेंशन, आयुष्मान कार्ड, फैमिली आईडी समेत पंचायतों के अन्य कार्य पहले की तरह जारी रहेंगे। बस भुगतान से संबंधित कार्य नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें