फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सब रजिस्ट्रार कार्यालय के सामने पुतला जलाकर विरोध जताया

विज्ञापन
बहेड़ी। सब रजिस्टार दफ्तर के सामने पुतला दहन करते वकील।
विज्ञापन
बहेड़ी। बार एसोसिएशन के आह्वान पर वकीलों ने सब रजिस्ट्रार व लिपिक के खिलाफ तहसील परिसर में बुधवार को धरना-प्रदर्शन किया। वकीलों ने नैनीताल रोड से होकर डाकखाना रोड होते हुए तहसील परिसर पर आकर एक सभा भी की। इसमें भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाते हुए आईजी स्टैंप से कार्रवाई की मांग की। इसके बाद वकीलों ने तहसील परिसर में हंगामा करते हुए पुतला दहन किया।
विज्ञापन

वकीलों ने कहा कि वह सात दिनों से धरना दे रहे हैं। दोनों के खिलाफ कार्रवाई होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। इधर, सूचना मिलने पर एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव ने वकीलों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की और घंटे मंथन कर हड़ताल को खत्म कराने का प्रयास किया। एसडीएम और वकीलों के बीच चली वार्ता बेनतीजा रही। वकीलों ने हड़ताल जारी रखने का ऐलान किया।
पुतला दहन करने वालों में बार के अध्यक्ष शकील अहमद ,महासचिव सूरजपाल गंगवार, मोहम्मद आरिफ, सुनील रस्तोगी, शकील अहमद लाल, रामेंद्र कश्यप , मुजस्सम खान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें