फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दूसरी चीनी मिल को गन्ना सप्लाई करने से रोकने का विरोध किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे किसानों ने अपना गन्ना दूसरी चीनी मिलों में लेकर जाने पर हो रही कार्रवाई का विरोध जताया है। शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में 26 शिकायतें आईं, जिसमें से पांच का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष अमरपाल सिंह व मीडिया प्रभारी चौधरी अजीत सिंह के नेतृत्व में किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल समाधान दिवस में पहुंचा। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की रात सिटी मजिस्ट्रेट, एआरटीओ, डीसीओ गन्ना विभाग की टीम के साथ नदेली चौराह व सितारगंज हाईवे पर बहेड़ी से जाने वाली गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅलियों को रोक रहे थे। इसको लेकर विवाद हो गया था। उन्होंने कहा किसानों को माफिया कहना गलत बात है।
केसर चीनी मिल ने अभी तक मात्र 10 दिन का भुगतान किया है। चीनी मिल भुगतान नहीं देना चाहती है तो फिर किसान मिल को उधार गन्ना क्यों दे। उन्होंने कहा कि अगर किसानों को रोका गया तो फिर किसान आर-पार की लड़ाई के लिए तैयार है। इसके बाद भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें