फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस चौकी के सामने पेट्रोल भरी बोतल लेकर पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, मनाने में लगी रही पुलिस और अफसर

विज्ञापन
शाहजहांपुर में विभिन्न मांगों को लेकर राजघाट पुलिस चौकी के सामने पानी की टंकी पर चढ़ा कांग्रेस क? - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अजीजगंज पुलिस चौकी के पास एक युवक पेट्रोल भरी बोतल लेकर निर्माणाधीन टंकी पर चढ़ गया, जिससे अफसरों में खलबली मच गई। पुलिस और अफसरों ने उसे समझाकर उतारने का प्रयास किया, लेकिन वह राजी नहीं हुआ। युवक जिला अस्पताल में मरीजों को बाहर की दवाएं लिखने का आरोप लगाने के साथ ही बैंक से लोन दिलाने की मांग कर रहा था। चौकी इंचार्ज के स्टांप पेपर पर मांगें पूरी करने का लिखित आश्वासन दिया तो वह नीचे उतरा। उसने खुद को कांग्रेस कार्यकर्ता बताया है।
विज्ञापन

शहर चौक कोतवाली इलाके के मोहल्ला बंगश निवासी आमिर पठान वेल्डिंग का कार्य करता है। बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे वह पेट्रोल भरी बोतल लेकर राजघाट चौकी के सामने निर्माणाधीन पानी की टंकी पर चढ़ गया। उसने ऊपर से शोर मचाने के साथ कुछ पर्चे नीचे फेंके। उसे टंकी पर चढ़ा देखकर आसपास के लोग जमा हो गए। नीचे फेंके पर्चे में युवक ने लिखा कि जिला अस्पताल में दवाइयां कम है। मरीजों को डॉक्टर बाहर से दवाइयां लिखते हैं, जिससे मरीजों को परेशानी होती है। यहां बेरोजगारी बहुत है। यहां कारखाने लगाए जाएं, क्योंकि आम जनता परेशान हैं। पढ़े लिखे बच्चों को नौकरी दी जाए। विधवाओं और दिव्यांगजनों को पेंशन दी जाए। युवक ने खुद को बेरोजगार बताते हुए वेल्डिंग का काम करने के लिए 10 लाख का लोन दिलाने की मांग की। युवक को टंकी पर चढ़ा देख फौरन अफसरों को सूचना दी। कुछ ही देर में राजघाट चौकी प्रभारी अजयवीर सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने आमिर को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी मांगे पूरी कराने की जिद पर अड़ा रहा। इस बीच अतिरिक्त मजिस्ट्रेट दशरथ सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आमिर की मां, पत्नी और बेटे को भी बुला लिया। पत्नी ने रोते हुए आमिर से नीचे उतरने को कहा, लेकिन वह नहीं माना। आखिर में चौकी इंचार्ज ने 10 रुपये स्टांप पर मांगे पूरी करने का शपथ पत्र दिया। एक युवक को शपथ पत्र लेकर आमिर के पास भेजा गया। उसे पढ़ने के बाद आमिर नीचे उतरा। तब जाकर पुलिस और अफसरों ने राहत की सांस ली। पुलिस ने अजीजगंज चौकी ले जाकर आमिर से पूछताछ की। चौकी प्रभारी अजयवीर सिंह ने बताया कि फिलहाल आमिर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उसे परिजन की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।
पांच दिन में मांगे पूरी नहीं हुई तो फिर चढ़ जाऊंगा टंकी पर
पानी की टंकी पर चढ़कर हंगामा करने वाले आमिर पठान ने खुद को कांग्रेस कार्यकर्ता बताया। उसने कहा कि वह मौजूदा शासन-प्रशासन से बेहद परेशान हैं। उसकी मां और सास की पेंशन बंद कर दी गई है। उसे रोजगार के लिए दस लाख का लोन चाहिए, लेकिन बैंक ने इतने कागजात बता दिए, जिन्हें पूरा करना मुश्किल है। उसने कहा कि यदि उसकी मांगों पर पांच दिन में कोई कार्यवाही नहीं की गई तो वह फिर पानी की टंकी पर चढ़ जाएगा और जब तक मांगे पूरी नहीं होंगी तब तक नीचे नहीं उतरेगा।
विज्ञापन

रोते पहुंची मां, बोली- मेरे बेटे को बचा लो
सूचना मिलने पर आमिर की मां शमसुन दोपहर करीब 12 बजे रोते मौके पर पहुंची। उसने मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस से गिड़गिड़ाते हुए कहा कि मेरे बेटे को बचा लो। उसने भी हाथ जोड़कर आमिर से नीचे उतरने को कहा। हालांकि आमिर ने मां की बात नहीं मानी और उनसे चले जाने को कहता रहा। वहां मौजूद लोगों ने शमसुन को पड़ोस के एक घर में बैठा दिया।
दो दिन पहले भी की थी टंकी पर चढ़ने की कोशिश
आमिर पठान ने दो दिन पहले भी इसी टंकी पर चढ़ने की कोशिश की थी। तब उसके परिवार वाले पहुंच गए थे। उन्होंने आमिर को चढ़ने से रोक लिया था। परिजन ने उसे डांटा भी था।
ढाई घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा
खुद को कांग्रेस कार्यकर्ता बताने वाला आमिर पठान सुबह करीब 11 बजे टंकी पर चढ़ा था। ऊपर चढ़ते ही उसने शासन-प्रशासन तरह-तरह के आरोप लगाने शुरू कर दिए। मांगें पूरी न होने पर पेट्रोल डालकर खुद को आग के हवाले करने की धमकी दी। लोगों की भीड़ जमा होने पर चौकी पुलिस ने सूचना अफसरों को दी तो खलबली मच गई। अजीजगंज चौकी इंचार्ज के काफी समझाने के बावजूद अमिर नीचे उतरने को तैयार नहीं था। इस बीच मौके पर भीड़ बढ़ती जा रही थी। मौके पर मौजूद लोग और परिजन भी समझा रहे थे, मगर आमिर मांगे पूरी होने तक नीचे उतरने को तैयार नहीं था। काफी समझाने के बाद आमिर ने मांगे पूरी करने के लिए सौ रुपये के स्टांप पर लिखकर देने को कहा। आखिर में चौकी इंचार्ज ने स्टांप पर लिखकर एक युवक को आमिर के पास भेजा। तब जाकर दोपहर 1:40 बजे आमिर नीचे उतरा।

पानी की टंकी पर चढ़े युवक अमिर पठान को नीचे उतरने के लिए कहती मां। संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

युवक से पानी की टंकी से नीचे उतरने का आग्रह करते अतिरिक्त मजिस्ट्रेट । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें