बरेली। गुवाहाटी एक्सप्रेस इंजन फेल होने से सवा घंटे जंक्शन पर खड़ी रही। काफी कोशिश के बाद इंजन ठीक नहीं हुआ तो ड्राइवर ने रेलवे कंट्रोल मुरादाबाद को मेसेज दिया। जिसके बाद जंक्शन से दूसरा इंजन लगाकर ट्रेन को रवाना किया गया। इस कारण यात्रियों को काफी दिक्कत हुई।
डिब्रूगढ़ से लालगढ़ जाने वाली अवध असम गुवाहाटी एक्सप्रेस पौन घंटे देरी से सुबह 10:45 मिनट पर जंक्शन पहुंची। पांच मिनट रुकने के बाद ड्राइवर ने ट्रेन चलाई तो इंजन बंद हो गया। पौन घंटे तक इंजन को ठीक करने की कोशिश की गई, लेकिन वह ठीक नहीं हुआ। इसके बाद ड्राइवर ने रेलवे कंट्रोल मुरादाबाद को इंजन खराब होने की सूचना दी। बाद में दूसरा इंजन लगाकर ट्रेन को रवाना किया गया। ट्रेन दोपहर 12 बजे जंक्शन से मुरादाबाद के लिए रवाना हुई। चिलचिलाती गर्मी में एक घंटे प्लेटफार्म पर ट्रेन खड़े रहने से यात्रियों को काफी परेशानी हुई। सूत्रों का कहना है कि इंजन में दिक्कत शाहजहांपुर से शुरू हो गई थी। बनथरा के पास दिक्कत बढ़ी लेकिन ड्राइवर किसी तरह से ट्रेन जंक्शन तक ले आया। जंक्शन से डीजल इंजन लगाकर ट्रेन को रवाना किया गया, जबकि गुवाहाटी एक्सप्रेस में इलेक्ट्रिक इंजन लगता है।