फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: यूट्यूबर वसीम की रील में रामायण की चौपाई के इस्तेमाल का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर निवासी यूट्यूबर वसीम सिद्दीकी पर एक मजाकिया रील बनाकर सनातन धर्म का अपमान करने का आरोप लगाया गया है। इसको लेकर हिंदूवादी संगठनों ने आक्रोश जताया है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के जरिये मामले की शिकायत होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इधर, वसीम ने एक नया वीडियो पोस्ट कर माफी मांगी है।
विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच की युवा वाहिनी ब्रज प्रांत के जिलाध्यक्ष हिमांशु पटेल ने एक्स पर बरेली पुलिस के अधिकारियों को टैग कर शिकायत की। बताया कि शहर निवासी यूट्यूबर वसीम सिद्दीकी ने एक रील बनाई है, इसमें वसीम और उनके साथी कुछ खाते हुए दिखाई दे रहे हैं। फिर वसीम अपने साथियों को लेकर मजाकिया तंज कसते हैं और इसके साथ ही रामायण की चौपाई बजनी शुरू हो जाती है। उन्होंने इसे हिंदू धर्म के लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ बताकर वसीम पर कार्रवाई की मांग की है।

इधर, बारादरी थाना क्षेत्र के हजियापुर निवासी यूट्यूबर वसीम ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो डालकर सफाई दी है कि वह मजाकिया वीडियो बनाते हैं। इनका किसी धर्म विशेष से कोई सरोकार नहीं होता। यह चौपाई लगाने के पीछे भी उनकी कोई गलत मंशा नहीं थी। फिर भी अगर किसी की भावनाएं इससे आहत हुई हों तो वह इसके लिए माफी मांगते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें