फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: धर्मस्थल में ले जाकर 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीगंज। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी ने जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद एक बार फिर 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश की है। बच्ची को बहाने से वह धर्मस्थल ले गया था। उसके चीखने पर आसपास के लोग आ गए तो आरोपी हो गया। पुलिस ने धर्मस्थल की देख-रेख करने वाले को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

सीबीगंज के एक गांव का निवासी लालता प्रसाद दुष्कर्म के मामले में जेल में था। पांच माह पहले ही वह जमानत पर बाहर आया था। रविवार दोपहर दो बजे घर के बाहर खेल रही 10 साल की बच्ची को वह बहाने से पास के ही धर्मस्थल में ले गया। वहां धर्मस्थल का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। बच्ची ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। कोई कुछ समझ पाता, उससे पहले लालता प्रसाद ने अचानक दरवाजा खोला और वहां से भाग गया। बच्ची ने घटना की जानकारी दी। इंस्पेक्टर सीबीगंज सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। धर्मस्थल की देख-रेख करने वाले के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें