फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: फिल्म 'यादव जी की लव स्टोरी' का विरोध, रिलीज पर रोक लगाने की मांग, लोगों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Thu, 19 Feb 2026 05:24 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के फरीदपुर में यादव समाज के लोगों ने फिल्म यादव जी की लव स्टोरी के विरोध में प्रदर्शन किया। लोगों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। जिसमें इस फिल्म पर रोक लगाने की मांग की गई। 
विज्ञापन
यादव समाज के लोगों ने सौंपा ज्ञापन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म यादव जी की लव स्टोरी का विरोध शुरू हो गया है। यादव समाज के लोगों ने इस फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है। बरेली के फरीदपुर में यादव समाज के लेटर पैड पर लोगों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम फरीदपुर मल्लिका नैन को दिया। जिसमें उन्होंने कहा कि फिल्म में यादव समाज के छवि को गलत तरीके से प्रस्तुत करने प्रयास किया जा रहा है। इस फिल्म की रिलीज पर रोक लगाई जाए। 

विज्ञापन


यादव समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित पत्र उपजिलाधिकारी फरीदपुर मल्लिका नैन को दिया। जिसमें उन्होंने कहा कि यादव जी की लव स्टोरी के निर्माता व निर्देशक द्वारा फिल्म में यादव समाज को बदनाम किया गया है। इससे समाज में आक्रोश व्याप्त हो सकता है। इस फिल्म से आपस में वैमनस्यता व जातिवाद फैलने की आशंका है। यादव समाज की छवि को प्रेम कहानी का गलत चित्रण कर यादव समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने व समाज में दोष फैलाने का कार्य किया गया है। 

उन्होंने मांग की है कि फिल्म का टाइटल बिना बदला जाए। विवादित सीन भी हटाए जाएं। अगर मांगें पूरी नहीं हुईं तो समस्त यादव समाज उग्र आंदोलन कर सकता है। ज्ञापन देने वालों में पुष्पेंद्र यादव, अंकुर यादव, सूरजपाल सिंह यादव, विजय यादव, रामवीर यादव, रजनीश यादव, प्रमोद यादव, संजीव यादव, धर्मपाल, अनुराग यादव, धनपाल सिंह, सुरेश यादव व रविंद्र यादव समेत तमाम लोग रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें