फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मंदिर पर लगे कर का विरोध, नगर निगम ने बताया सॉफ्टवेयर की गड़बड़ी

Sun, 30 Jun 2024 05:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मंदिर पर टैक्स लगने और मस्जिद पर न लगने को लेकर दरगाह आला हजरत वाली गली में स्थित ठाकुर द्वारा मंदिर में एकत्र होकर लोगों ने शनिवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान नगर निगम की टीम और उपसभापति सर्वेश रस्तोगी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि मंदिर पर लगा टैक्स निश्चित तौर पर वापस होगा।
विज्ञापन

नगर निगम ने भी इसको सॉफ्टवेयर की गलती बताया है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि इन्हीं तकनीकी खामियों के कारण सॉफ्टवेयर को बंद किया गया है। सार्वजनिक उपयोग वाले किसी भी भवन या भूमि पर टैक्स नहीं लगाया जाएगा। ऐसी कोई शिकायत आती है तो उसका निस्तारण किया जाएगा।
पार्षद राजेश अग्रवाल ने कहा कि नगर निगम के कंप्यूटर बंद हैं। स्वकर निर्धारण के फाॅर्म नहीं मिल रहे हैं। अग्रिम कर जमा करने पर मिलने वाली छूट बंद है। करदाता नगर निगम के चक्कर लगा रहे हैं। उनको संतोषजनक जवाब तक नहीं मिल रहा है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में एक अप्रैल से 30 जून तक नगर निगम में छह करोड़ रुपये कर जमा हुआ था, जबकि छूट भी नहीं चल रही थी। इस बार सिर्फ 10 लाख रुपये गृह कर के तौर पर नगर निगम में आए हैं। यही हाल रहा तो बोर्ड फंड से होने वाले कार्य रुक जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें