फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: भोजीपुरा में छापा, एक डेंटल क्लीनिक सील

विज्ञापन
विज्ञापन
भोजीपुरा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भोजीपुरा में छापा मारकर एक डेंटल क्लीनिक को सील कर दिया, जबकि दो अस्पताल संचालक को चेतावनी देकर छोड़ दिया। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अफरातफरी मचा रहा। इस दौरान कई पैथोलॉजी लैब के संचालक लैब बंद कर मौके फरार हो गए।
विज्ञापन

कस्बा भोजीपुरा में अवैध रूप से अस्पतालों के चलने की सूचना पर एसीएमओ डाॅ. राकेश कुमार ने टीम के साथ दिन में करीब तीन बजे छापा मारा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सबसे पहले प्रेम डेंटल क्लीनिक पर छापा मारा। इस दौरान डाॅ. प्रेम शर्मा जरूरी दस्तावेज नहीं दिखा सके तो टीम ने क्लीनिक को सील कर दिया। इसके बाद टीम कस्बे के दो अन्य अस्पतालों पर गई। टीम ने दोनों अस्पतालों में पहुंचकर दस्तावेजों की गहनता से जांच की। इसके बाद टीम ने दोनों अस्पतालों को चेतावनी देकर छोड़ दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें