फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हाईवे पर शव रखकर किया श्मशान भूमि पर कब्जे का विरोध

Sun, 01 Mar 2026 12:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
- आरोप : श्मशान भूमि जाने वाले रास्ते पर एक निजी कॉलेज और मार्केट बनने से रास्ता बाधित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिठौरा। बरेली-पीलीभीत हाईवे पर ग्रामीणों ने शनिवार को शव रखकर प्रदर्शन किया। आरोप है कि श्मशान भूमि जाने वाले रास्ते पर एक निजी कॉलेज और मार्केट बना दिया गया है। इससे लोगों को एक व्यक्ति के खेत से गुजरना पड़ता है। शनिवार को खेत के मालिक ने वहां से गुजरने पर रोक लगा दी। इससे करीब डेढ़ घंटे जाम लगा। सूचना पर मौके पर गए थानाध्यक्ष विजेंद्र सिंह ने टीम की मदद से ग्रामीणों को समझाकर यातायात सुचारु कराया। इसके बाद थाना इज्जतनगर के गांव मुंडिया अहमदनगर निवासी भोलेराम यादव (75) की अंत्येष्टि कराई गई।
विज्ञापन

पहले भी हुई है शिकायत
भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के जिलाध्यक्ष केशव सिंह सोलंकी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नौ जनवरी को जिलाधिकारी कार्यालय ज्ञापन दिया था। उन्होंने श्मशान भूमि के चकमार्गों को कब्जामुक्त करवाने की मांग उठाई थी। लेकिन, कार्रवाई अबतक नहीं की गई।
विज्ञापन



वर्जन
श्मशान भूमि के लिए कोई रास्ता नहीं है। होली के बाद वैकल्पिक रास्ता बनाया जाएगा। - प्रमोद कुमार, एसडीएम सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें