फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुहेलखंड विवि के पास धर्मस्थल की दीवार बनाने पर विरोध

विज्ञापन
MJP Rohilkhand university
विज्ञापन

पुलिस ने निर्माण रुकवाया, पीडब्ल्यूडी के अधिकारी जांच को पहुंचे

बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के पास सड़क किनारे एक धर्मस्थल की दीवार बनाने को लेकर हिंदू संगठनों ने विरोध जता दिया। पुलिस ने मौके पर जाकर निर्माण रुकवा दिया। अब लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारी विस्तृत जांच करके अपनी संपत्ति वापस ले सकते हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय से थोड़ा आगे सड़क किनारे धर्मस्थल बना हुआ है। लोगों की शिकायत है कि किसी समय में मामूली दायरे में रहे इस धर्मस्थल का क्षेत्रफल कुछ दिन बाद बढ़ जाता है। पेड़ों के झुरमुट की आड़ में यहां गाहे बगाहे निर्माण कर लिया जाता है। सोमवार को यहां लोगों ने दीवार का निर्माण होता देखा तो हिंदू जागरण मंच के महानगर अध्यक्ष दुर्गेश कुमार गुप्ता को बताया। गुप्ता ने फोटो समेत सूचना बारादरी इंस्पेक्टर को दी। इसके बाद सीओ तृतीय श्वेता यादव, बारादरी इंस्पेक्टर शितांशु शर्मा, रुहेलखंड चौकी प्रभारी कुलदीप कुमार मौके पर पहुंचे और निर्माण रुकवा दिया। निर्माण करने वाले फरार हो गए।
पुलिस ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को सूचना दी तो एई शैलेंद्र अवस्थी पहुंचे और बताया कि उनके विभाग की जमीन है। उन्होंने कहा कि कल वह राजस्व विभाग की मदद से विस्तृत जांच कराएंगे। पूरा धर्मस्थल भी विभागीय संपत्ति में हो सकता है। फिर आगे कार्रवाई कराएंगे। चौकी प्रभारी ने बताया कि फिलहाल निर्माण रुकवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें