फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: धर्मस्थल की बाउंड्रीवॉल तोड़ने का विरोध, निगम की टीम लौटी

Thu, 23 Apr 2026 01:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीगंज। सीबीगंज के खलीलपुर में स्टेट बैंक वाली गली में बने प्राचीन शिव मंदिर की बाउंड्रीवॉल तोड़ने बुलडोजर लेकर पहुंची नगर निगम की टीम को स्थानीय लोगों के विरोध की वजह से कार्रवाई किए बिना ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन

नगर निगम की टीम बुधवार को खलीलपुर रोड पर आईजीआरएस शिकायत का निस्तारण करने पहुंची थी। जैसे ही बुलडोजर लगाया, विरोध शुरू हो गया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि पहले इस कार्रवाई की कोई सूचना नहीं दी गई थी। विरोध की वजह से कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। लोगों का कहना था कि यह धार्मिक स्थल काफी प्राचीन है और उनकी आस्था से जुड़ा हुआ है। इसका मामला कोर्ट में विचाराधीन है। विरोध बढ़ता देख नगर निगम की टीम को लौटना पड़ा। अवर अभियंता अनुराग कमल ने बताया कि आईजीआरएस पर आई शिकायत के निस्तारण के लिए मौके पर पहुंचे थे। लोगों ने इस मामले को कोर्ट में विचाराधीन बताया तो टीम लौट आई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें