फरीदपुर। आईटीआई कॉलेज में एक छात्र को उपस्थिति कम होने का हवाला देकर प्रयोगात्मक परीक्षा देने से रोकने के विरोध में बृहस्पतिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज पहुंचकर हंगामा किया। विरोध के बाद कॉलेज प्रबंधन ने छात्र से मेडिकल रिपोर्ट मांगी है।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता निमिष शंखधार ने बताया कि जवाहरगंज गांव निवासी छात्र कमलेश मिश्रा ने कॉलेज प्रशासन की ओर से प्रयोगात्मक परीक्षा से रोकने की जानकारी दी थी। छात्र ने बताया कि ऑपरेशन होने की वजह से वह कॉलेज नहीं जा पाया था। इसी वजह से वह उपस्थिति के तय मानक को पूरा नहीं कर पाया।
इस संबंध में जानकारी देने के बाद भी कॉलेज प्रशासन प्रयोगात्मक परीक्षा में नहीं बैठने दे रहा। उसे धमकाया गया। छात्र की समस्या लेकर ही वह साथी कार्यकर्ताओं के साथ कॉलेज पहुंचे। इस मौके पर विद्यार्थी परिषद के तहसील संयोजक मीत शुक्ला, अभय ठाकुर, अक्षांश शुक्ला, अर्पण मिश्रा, समीर पंडित, मनीष श्रीवास्तव, सूर्यांश शर्मा, चंचल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
वर्जन :
उपस्थिति कम होने पर प्रयोगात्मक परीक्षा नहीं दिलाई जाती। इसी वजह से छात्र को परीक्षा देने से रोका गया था। छात्र से मेडिकल रिपोर्ट मांगी गई है। - शिव कुमार शर्मा, प्रधानाचार्य