फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: स्मैक के साथ तीन युवक गिरफ्तार

Fri, 05 Jun 2026 12:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सेंथल/हाफिजगंज। कस्बे में हाफिजगंज पुलिस ने गश्त के दौरान 34 ग्राम स्मैक के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान हाफिजगंज निवासी जावेद, सेंथल निवासी आकिब हसन और लाड़पुर निवासी नदीम सरवर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, जावेद के पास से 13 ग्राम, आकिब हसन के पास से 10 ग्राम और नदीम सरवर के पास से 11 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे तीनों दोस्त हैं। लंबे समय से स्मैक का नशा करते हैं। युवकों ने यह भी बताया कि वे पीलीभीत की ओर आने-जाने वाले ट्रक ड्राइवरों से सस्ते दामों पर स्मैक खरीदते थे।
खरीदी गई स्मैक का कुछ हिस्सा वे खुद इस्तेमाल करते थे, जबकि बाकी को होटलों पर आने-जाने वाले ट्रक ड्राइवरों और अन्य नशा करने वाले लोगों को बेच देते थे। एसएचओ संतोष कुमार ने बताया कि तीनों युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

-
अफीम के साथ मादक पदार्थ तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार
बिशारतगंज। अफीम बेचने जा रहे मादक पदार्थ तस्करी के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। न्यायालय ने इन्हें जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक क्राइम नरेश कुमार कश्यप ने बताया कि कस्बे से मझगवां की ओर जाने वाले रोड पर कर्बला पुलिया के समीप टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 410 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपियों ने अपने नाम बद्री प्रसाद निवासी गांव मिलक बहादुरगंज व रामदास निवासी गांव मिलक जैतपुर शरीफपुर बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें