दवाओं का जखीरा बरामद
पुलिस ने देह व्यापार करने वाले गिरोह के पास से बड़े पैमाने पर कोमोत्तजेक दवाएं बरामद की हैं। इसके साथ ही सौंदर्य प्रसाधन, 10 स्मार्टफोन, क्यूआर कोड और 13,530 रुपये बरामद किए गए।
गोरखपुर का नीरज है सरगना, सफेदपोशों का है संरक्षण
पूछताछ में पता लगा कि गोरखपुर निवासी नीरज और सलोनी इस रैकेट का संचालन कर रहे थे। पुलिस ने नीरज की पत्नी को भी हिरासत में ले रखा है। चर्चा यह भी है कि इस खेल को कई रईसों और सफेदपोशों का संरक्षण प्राप्त है। मौके से मुरादाबाद के कटघर की तीन व सिविल लाइन निवासी दो युवतियों को पकड़ा गया है।
वहीं, एक महिला बरेली के संजयनगर की भी है। भोजीपुरा निवासी सचिन व किशन कुमार को भी देह व्यापार रैकेट में शामिल होने पर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सभी के मोबाइल नंबर की डिटेल निकलवा रही है। गिरोह के सरगना व उसके साथियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।