झारखंड, पश्चिम बंगाल और राजस्थान से बुलाईं जाती थीं युवतियां
संभव होटल में देह व्यापार करने के लिए राजस्थान, पश्चिमी बंगाल, झारखंड की युवतियों को शहर में किराये पर लाकर रखा जाता था। इन युवतियों को होटल में बिना एंट्री किए बुलाकर ग्राहक जुटाए जाते थे और आधी रकम इन युवतियों को भी दी जाती थी। गिरोह की सरगना बताई जा रही होटल संचालिका अपनी सहेली के साथ फरार है। वह सत्तापक्ष के एक नेता की बहन बताई जा रही है।