फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कौशल आधारित पाठ्यक्रमों के विस्तार के लिए दिए प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के उद्योग-विश्वविद्यालय सहयोग प्रकोष्ठ की पहली बैठक सोमवार को विवि परिसर में हुई। कुलपति प्रो. अनिल राय की अध्यक्षता में विभिन्न उद्योगों के प्रतिनिधियों ने कौशल आधारित पाठ्यक्रमों के विस्तार के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी प्रो. अमित सिंह ने बताया कि मुंबई के उद्यमी धवल शाह ने विवि परिसर और संबद्ध महाविद्यालयों में उभरती प्रौद्योगिकियों, डिजिटल कौशल और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित प्रशिक्षण पाठ्यक्रम शुरू करने का सुझाव दिया। हैदराबाद स्थित एक कृषि क्षेत्र कंपनी के प्रतिनिधि लक्ष्मण ने कृषि और एग्री-टेक्नोलॉजी आधारित पाठ्यक्रम प्रारंभ करने का प्रस्ताव रखा। कहा, उनकी संस्था इन पाठ्यक्रमों के संचालन के लिए आवश्यक अवसंरचना और वित्तीय निवेश वहन करेगी। विवि को केवल भूमि उपलब्ध कराने के लिए कहा।

विमानन क्षेत्र की कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भी विवि में विमानन संबंधी पाठ्यक्रम शुरू करने की इच्छा जताई। कहा, उनकी संस्था प्रयोगशालाओं, उपकरणों और प्रशिक्षण सुविधाओं सहित सभी आवश्यक निवेश करेगी। विवि को केवल उपलब्ध भूमि और मौजूदा आधारभूत संरचना देनी होगी।
विज्ञापन

कुलपति और बैठक में मौजूद विवि के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उद्योग प्रतिनिधियों के प्रस्तावों की सराहना की। उन्होंने इसे विद्यार्थियों के कौशल उन्नयन और रोजगारोन्मुखी शिक्षा के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। उद्योगों और विवि के बीच दीर्घकालिक सहयोग पर चर्चा हुई। इसकी कार्ययोजना तैयार की जाएगी। बैठक में प्रो. एसके. पांडेय, प्रो. संजय गर्ग, प्रो. भोला खान, सचिव प्रो. तुलिका सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें