फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैगंबरे इस्लाम ने 1400 साल पहले दिया था बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का पैगाम

विज्ञापन
जुलुसू में शामिल एक बच्ची। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

ईद मिलादुन्नबी पर सुब्हानी मियां के निवास पर सजी महफिल

बरेली। पैगंबरे इस्लाम हजरत मोहम्मद मुस्तफा की यौमे विलादत पर आला हजरत दरगाह के प्रमुख मौलाना सुब्हान रजा खां सुब्हानी मियां के निवास पर महफिल सजाई गई। इसमें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रजा खां कादरी ने कहा कि ईद मिलादुन्नबी ईदों की ईद है। यह नबी की आमद का दिन है। नबी आज से 1400 साल पहले अरब की सरजमीं पर उस वक्त आए थे जब बेटियों को जिंदा जमीन में गाड़ दिया जाता था। लोग आज वही गुनाह बेटियों को कोख में मारकर कर रहे हैं। उस वक्त पैगंबरे इस्लाम ने संदेश दिया था कि जो लोग इस दुनिया में खुशी-खुशी बच्चियों को तालीम देंगे, उन्हें वह जन्नत में लेकर जाएंगे। खुद उन्होंने एक बेवा औरत से निकाह कर महिलाओं का सम्मान बढ़ाया। औरतों को संपत्ति में अधिकार दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें