फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परास्नातक: पंजीकरण की अवधि बढ़ी, दाखिले सात से

विज्ञापन
MJP Rohilkhand university
विज्ञापन

रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने परास्नातक सहित एलएलबी और बीपीएड में प्रवेश के लिए जारी किया कार्यक्रम

बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने परास्नातक कक्षाओं के साथ एलएलबी और बीपीएड संस्थागत कक्षाओं में ऑनलाइन पंजीकरण और प्रवेश का कार्यक्रम संशोधित करते हुए नई सूची जारी की है।
विज्ञापन

एमए, एमएससी, एमकॉम, एलएलबी और बीपीएड कक्षाओं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 28 अक्तूबर को समाप्त हो चुका है। हालांकि, छात्रों की समस्याएं देखते हुए कुलपति ने परास्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण और प्रवेश प्रक्रिया का संशोधित कार्यक्रम तय कर दिया है। इस प्रवेश प्रक्रिया में उन अभ्यर्थियों को भी राहत मिली है, जिनके पंजीकरण अपूर्ण हैं और ऐसे अभ्यर्थी जिन्हें अपना नवीन पंजीकरण करना है। संशोधित कार्यक्रम के तहत प्रवेश के लिए पंजीकरण 31 अक्तूबर से शुरू होकर एक नवंबर तक चलेंगे। परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन कर चुके छात्र-छात्राओं के स्नातक परीक्षा के अंकों में स्वयं संशोधन की अवधि दो से छह नवंबर तक निर्धारित है। इसके अलावा परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए महाविद्यालयों द्वारा मेरिट तैयार कर प्रवेश लेने और ऑनलाइन पोर्टल पर प्रवेश लेने की अवधि सात से 20 नवंबर तक तय कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें