फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दो लोगों की 23.35 लाख की संपत्ति सील

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम ने बकाया संपत्ति कर जमा नहीं करने पर शनिवार को मोहम्मद फजलुर रहमान खां और राधेश्याम की 23.35 लाख की संपत्तियों को सील कर दिया।
विज्ञापन

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी ने बताया कि एक लाख से अधिक के बकायेदारों की कुर्की के नोटिस प्राप्त होते ही उन्हें अंतिम चेतावनी भी दी जा चुकी है। इसके बाद भी बकायेदार संपत्ति कर जमा नहीं कर रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को कार्रवाई शुरू की गई है।
पहले दिन संपत्ति कर विभाग, जोन-2 ने बकाया कर की वसूली के उद्देश्य से सीलिंग की कार्रवाई की है। इसमें नौमहला निवासी मोहम्मद फजलुर रहमान खां पर संपत्ति कर के 14,19,471.39 रुपये बकाया हैं। यह धनराशि न जमा करने पर इनकी संपत्ति को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह फालतूनगंज के राधेश्याम पर 9,15,889 रुपये संपत्ति कर बाकी चल रहा है। इनकी भी संपत्ति को सील किया गया है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी ने बताया कि बकाया संपत्ति कर की वसूली के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें