फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तीन करदाताओं की संपत्ति सील

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। संपत्ति कर बकाया होने पर नगर निगम प्रशासन ने मकानों और दुकानों को सील करने की कार्रवाई शुरू की है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी पीके द्विवेदी ने बताया कि वार्ड-25 के प्रयागो इंटर कॉलेज में आयोजित शिविर में 25 करदाताओं के बिलों की खामियां दूर कर 17 लोगों से 2,99,669 रुपये कर वसूला गया। वार्ड-10 बड़ी बिहार में आठ करदाताओं की समस्या दूर की गई। 18 लोगों से 2,20,650 रुपये कर वसूला गया। वार्ड-11 कटरा चांद खां में 16.47 लाख रुपये बकाया होने के कारण अरविंद कुमार की पांच दुकानों को सील किया गया।
विज्ञापन

होटल रॉयल चेयर्स पर 5.50 लाख रुपये बकाया था। संचालक ने 50 हजार रुपये जमा किया। आलमगिरीगंज के रामचंद्र पर 3.69 लाख और जुल्फिकारगंज के सोहित गुप्ता पर 13.60 लाख रुपये बकाया होने पर दोनों की संपत्ति सील कर दी गई। शाहदाना कॉलोनी के राजेंद्र प्रसाद माहेश्वरी पर 60.36 लाख रुपये बकाया होने पर उनकी संपत्ति सील की गई। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें