फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: टैक्स जमा न करने वालों की संपत्तियां सील, वसूला जुर्माना

Sun, 08 Mar 2026 02:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। वित्त वर्ष 2025-26 की समाप्ति नजदीक आते ही निगम ने कर वसूली अभियान में तेजी ला दी है। शनिवार को कर विभाग ने अभियान चलाकर तीन जोन के 12 जगह कार्रवाई करते हुए दुकानों को सील कर दिया। मौके से लाखों रुपये का जुर्माना वसूला गया है।
विज्ञापन

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी पीके द्विवेदी ने बताया कि शनिवार को चले अभियान में जोन 1 में सिविल लाइन के राधे श्याम व बांसमंडी के दारूल की संपत्तियों को सील किया गया, जोन 2 में मोहम्मद अजीज, आलमगिरी गंज के मुन्ना लाल, बांसमंडी के मैसर्स राम गोपाल अनिल कुमार, सिकलापुर के नौशाद व कुसुम, जोन 3 में सूफी टोला के मकबूल अहमद, गोविंद राम, प्रदीप गुप्ता, अनुपम अग्रवाल के प्रतिष्ठानों पर सीलिंग की कार्रवाई की। सुबह निगम की टीम सभी जोन में जाकर सीलिंग की कार्रवाई की, जिससे कर न देने वाले व्यापारियों में हलचल मची रही। शाम को कुछ दुकानदारों ने निगम के बकाया जमा कर सील खुलवा दिया गया। निगम ने 7.60 लाख रुपये की वसूली की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें