फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: राखी बंधवाकर आजीवन रिश्ता निभाने का वादा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रक्षाबंधन से पहले महापौर उमेश गौतम ने राखी बंधवाकर 20 हजार बहनों से रिश्ता जोड़ा। अपने बेटे पार्थ गौतम के साथ तीन दिन में आठ आयोजनों के माध्यम से उन्होंने रक्षा सूत्र बंधवाए। प्रत्येक आयोजन में दो हजार से अधिक महिलाओं की भागीदारी रही।
विज्ञापन

महापौर ने कहा कि जिन्होंने राखी बांधी उनके साथ आजीवन जुड़े रहेंगे। बहनों का इलाज मिशन अस्पताल में निशुल्क कराएंगे। अस्पताल में उपलब्ध दवाओं और जांच का खर्च भी नहीं लगेगा। अगर बाहर से दवाई आती है तो उसका भुगतान देना होगा लेकिन जो आर्थिक तौर पर कमजोर हैं उनकी हरसंभव मदद होगी।
जिन बहनों के पास राशन कार्ड नहीं हैं, उनके राशन कार्ड बनवाएंगे। जरूरी कामों के लिए पैरवी करेंंगे। आयुष्मान कार्ड की तर्ज पर चिकित्सा कार्ड बनाए गए हैं। कहा कि हर साल रक्षाबंधन पर ऐसा आयोजन करेंगे। इस बार बुधवार से आयोजन शुरू हुए। शुक्रवार को स्टेडियम के हाल में आखिरी आयोजन हुआ। रखी बांधने वाली सभी बहनों को साड़ी व उपहार दिए गए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें