फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: समर्थन मूल्य पर धान-बाजरा की खरीद तीन अक्तूबर से

विज्ञापन
विज्ञापन
धान के लिए 122 और बाजरे के लिए बनाए गए छह क्रय केंद्र, अब तक 900 किसानों ने कराया पंजीयन
विज्ञापन


बरेली। जिले में धान और बाजरे की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर तीन अक्तूबर से खरीद शुरू हो रही है। धान खरीद के लिए जिले में 122 क्रय केंद्र खोले गए हैं। छह क्रय केंद्रों पर बाजरे की खरीद होगी।
डिप्टी आरएमओ कमलेश पांडेय ने बताया कि वैसे एक अक्तूबर से खरीद करने के निर्देश हैं, लेकिन बुधवार और शुक्रवार को अवकाश होने से तीन अक्तूबर से जिले में सरकारी खरीद शुरू होगी। डिप्टी आरएमओ ने बताया कि 1.32 लाख मीट्रिक टन धान और 1500 मीट्रिक टन बाजरा खरीद का लक्ष्य शासन से मिला है।
विज्ञापन

पिछले साल 1.30 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य मिला था। सभी क्रय केंद्रों पर कुल 17 लाख बोरे भी उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने बताया कि कॉमन धान की खरीद 2369 रुपये और ग्रेड-ए धान की 2389 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जाएगी। इसी तरह बाजरा 2775 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि किसानों के पंजीकरण का काम एक सितंबर से चल रहा है। अब तक 900 किसानों के पंजीकरण हो भी गए हैं। संवाद
-
बनाया गया कंट्रोल रूम
संभागीय खाद्य नियंत्रक के कार्यालय में धान खरीद नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। 0581-2427115 व 0581-2427342 और व्हाट्सएप नंबर 8868857152 भी जारी किए गए हैं। इस नियंत्रण कक्ष में दो शिफ्ट में कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। संभागीय खाद्य नियंत्रक डॉ. मनिकंडन ए ने बताया कि धान खरीद से संबंधित प्राप्त होने वाली शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा और संबंधित किसानों से फीडबैक भी लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें