फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चार अधिकारियों के विरुद्ध जांच में हीलाहवाली

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिले के चार अधिकारियों के खिलाफ विभिन्न मामलों में जांच चल रही है, जो काफी समय से पूरी नहीं हो पाई है। आरोपी अधिकारियों में एसडीएम, तहसीलदार और दो नायब तहसीलदार हैं। एडीएम प्रशासन संबंधित जांच अधिकारियों को पत्र लिखकर कई बार रिपोर्ट देने के लिए कह चुकी हैं। रिपोर्ट नहीं मिलने से कार्रवाई में विलंब हो रहा है।
विज्ञापन

आंवला के तत्कालीन एसडीएम नहने राम का हरदोई जिले में स्थानांतरण हो गया है। आंवला बार एसोसिएशन के महासचिव गजेंद्र सिंह ने 22 अगस्त और 10 दिसंबर 2024 को उनके खिलाफ दो शिकायतें दर्ज कराई थीं। उन्होंने पद का दुरुपयोग कर मनमाने ढंग से न्यायिक कार्य करने का आरोप लगाया था। प्रकरण की जांच एडीएम (राजस्व एवं वित्त) संतोष कुमार सिंह कर रहे हैं। एडीएम प्रशासन दो जनवरी से अब तक चार पत्र लिख चुकी हैं, लेकिन जांच अधिकारी ने अभी तक रिपोर्ट नहीं दी है।
सदर तहसील के तत्कालीन तहसीलदार रामनयन सिंह के विरुद्ध इज्जतनगर थाना क्षेत्र के गांव रहपुरा चौधरी निवासी गुलशेर खां ने राजस्व परिषद में शिकायत दर्ज कराई थी। इसकी जांच भी एडीएम (राजस्व एवं वित्त) कर रहे हैं। इस जांच रिपोर्ट के संंबंध में भी एडीएम प्रशासन अब तक तीन पर पत्र लिख चुकी हैं।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार के विरुद्ध चल रहीं दो जांचें
आंवला तहसील में तैनात नायब तहसीलदार दीपक कुमार दो मामलों में आरोपी हैं। एक मामला मनौना गांव निवासी इस्तयाक का तो दूसरा कुतरईया मझरा रुखाड़ा निवासी रामऔतार से जुड़ा है। इश्त्याक ने 27 जून को डीएम से शिकायत की थी। जबकि, रामऔतार सात जुलाई को कलक्ट्रेट आकर डीएम के सामने पेश हुए थे। जशोदा देवी बनाम नन्नुकी वाद निस्तारण में नायब तहसीलदार पर रिश्वत लेने का आरोप है। दोनों प्रकरण की जांच एसडीएम आंवला कर रहीं हैं।
ऑर्डरशीट बदलकर आदेश पारित करने का आरोप
बहेड़ी के नायब तहसीलदार शोभित चौधरी पर नियत तिथि से पूर्व ऑर्डरशीट बदलकर पूर्व में बिक्री जमीन का भूमाफिया के बहू-बेटे के हक में दाखिल-खारिज का आदेश पारित करने का आरोप है। इसकी जांच एसडीएम सदर प्रमोद कुमार कर रहे हैं। मंडनपुर शुमाली गांव के रमन कुमार ने इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। एडीएम प्रशासन तीन बार पत्र लिखकर एसडीएम सदर से रिपोर्ट मांग चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें