फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: खराब गुणवत्ता और धीमा काम कराने वाली फर्माें की मुश्किलें बढ़ीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। खराब गुणवत्ता, धीमा काम और कहीं काम शुरू ही नहीं कराने वाली फर्मों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। शहर के 80 वार्डों में 30-30 लाख के 200 कार्य स्वीकृत हुए थे। 11 माह बाद भी इनमें से कई कार्य अधूरे हैं। अनुबंध पत्र जारी होने के बाद कई फर्मों ने वर्कऑर्डर ही नहीं लिया। कुछ ने वर्कऑर्डर लिया, लेकिन काम शुरू नहीं कराए। कई ठेकेदारों ने सड़कें खोदकर छोड़ दीं। जहां काम हुए, वहां गुणवत्ता खराब होने की शिकायतें आ रही हैं। ऐसी 12 फर्माें को चिह्नित कर उनको नोटिस भेजने की तैयारी है। उनको काली सूची में भी डाला जा सकता है।
विज्ञापन


मंडलायुक्त के आदेश पर पटेल विहार में पानी का रुख मोड़कर दूसरे नाले से कनेक्ट करने के लिए पुलिया निर्माण का काम नगर निगम ने एक फर्म को दिया था। दो दिन बाद काम बंद हो गया। मुख्य अभियंता मनीष अवस्थी ने ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी है। पुराने शहर के रबड़ी टोला, कांकर टोला समेत सुभाषनगर, आजमनगर और स्वालेनगर वार्डों में विकास कार्य काफी समय से अधूरे पड़े हैं। हाल के दिनों में सुरेश शर्मा नगर, मुंशी नगर, रबड़ी टोला आदि इलाकों में नगर आयुक्त के निरीक्षण में विकास कार्यों की गुणवत्ता भी खराब पाई गई थी। सूत्रों के मुताबिक ऐसी सभी फर्मों को कार्रवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है।
गुणवत्ता और विकास कार्याें में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शहर का विकास ही हमारी प्राथमिकता है। फर्में इसमें ढिलाई करती हैं तो उन पर कार्रवाई की जाएगी। - संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें