फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोबेशन अधिकारी की लेटलतीफी पर डीएम खफा

Sat, 03 Sep 2016 01:09 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी पंकज यादव के सुबह पौने दस बजे आनेे और देर शाम तक कार्यालय में बैठने की कार्यप्रणाली से एक तरफ फरियादी खुश हैं, वहीं दूसरी ओर लेटलतीफ कर्मचारियों को पूरे समय तक बैठना पड़ रहा हैं। इतना ही नहीं उन्होंने कलक्ट्रेट सहित सभी विभागों के अधिकारियों से लंबित मामलों का ब्योरा तलब कर लिया है। लंबित मामलों की पत्रावलियों को प्रशासनिक अधिकारी देर शाम तक तैयार कराने में लगे रहे।  सीडीओ ने डीएम के निर्देश पर विकास से जुड़े अधूरे मामलों को एक सप्ताह में पूर्ण  करने के निर्देश दिए हैं। अब तक की अधूरी योजनाओं का ब्योरा मांगा है, जिसमें यह भी जानकारी मांगी है कि अगस्त तक कितना काम होना चाहिए था और कितना हुआ है। जो काम नहीं हुए हैं, उनको कब तक पूरा कर लिया जाएगा। अधूरे कामों को पूरा कराने के लिए 31 दिसंबर तक की  समय सीमा तय कर दी है।
विज्ञापन

जनता दर्शन के दौरान एसिड अटैक  की पीड़िता ने डीएम के कहा कि एक साल हो गए प्रोबेशन अधिकारी के यहां से प्लास्टिक सर्जरी को आर्थिक मदद की राशि नहीं मिल रही है। इतना सुनते ही डीएम अवाक रह गए और तत्काल प्रोबेशन अधिकारी से पत्रावली तलब की। उसी समय पत्रवाली स्वीकृत करके पुलिस रिपोर्ट के लिए एसएसपी को भिजवाई। उन्होेंने कहा कि पीड़िता को एक सप्ताह में इलाज के लिए रकम मिल जानी चाहिए।
लाल फाटक पर ओवर ब्रिज का निर्माण कराने के लिए डीएम सेना तथा रेलवे से समन्वय की जिम्मेदारी सीडीओ को सौंपी है। सीडीओ से कहा है कि वह केंद्र सरकार के दोनों विभागों के बीच सामंजस्य स्थापित कराके एनओजी जारी कराएं। जिससे कि ओवर ब्रिज का निर्माण दिसंबर तक शुरू हो सके।
विज्ञापन

सीडीओ से ग्रामीण विकास योजनाओं का ब्योरा तलब किया। उनसे ग्रामीण विकास योजनाओं की विस्तार से जानकारी की। निर्माण कार्यों को समय से कराने के बारे में अगले सप्ताह बैठक कराने का निर्णय लिया है। इस बैठक में सभी विकास कार्यों को समय से पूरा कराने की तारीख तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें