फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: प्रश्नोत्तरी में प्रियांशु, पोस्टर में यशी व भाषण प्रतियोगिता में मिनर्वा रहीं प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को मंडलीय पोस्टर, भाषण व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रश्नोत्तरी में प्रियांशु, पोस्टर में यशी व भाषण प्रतियोगिता में मिनर्वा ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


नोडल अधिकारी डॉ. प्रद्युम्न कुमार के अनुसार प्रथम स्थान हासिल करने वाले अब राज्यस्तर पर प्रतिभाग करेंगे। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बीआईएमटी कॉलेज बदायूं के छात्र प्रियांशु चंद्र प्रथम, एचआरके लॉ कॉलेज पीलीभीत के प्रतीक दुबे द्वितीय और पुष्प इंस्टीट्यूट पीलीभीत की अरीबा नाज तीसरे स्थान पर रहीं। सांत्वना पुरस्कार केसीएमटी के शिवम गंगवार, सुमित कुमार व वीआरएएल राजकीय महिला महाविद्यालय की कंचन गंगवार को दिया गया। पोस्टर मुकाबले में जीएफ कॉलेज की यशी गुप्ता पहले, जुहैर सैय्यद दूसरे व केसीएमटी की अंजलि तीसरे पायदान पर रहीं। सांत्वना पुरस्कार बीआईएमटी बदायूं की सृष्टि राजपूत, वीआरएएल की मुस्कान कश्यप, राजकीय महाविद्यालय बीसलपुर की दीक्षा को मिला। भाषण प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय बीसलपुर की मिनर्वा त्रिपाठी प्रथम, केसीएमटी के अभय सिंह द्वितीय व जीएफ कॉलेज के हर्ष पांडे तृतीय स्थान पर रहे। वहीं, एमजीडीसी बदायूं की सदफ बी, जीएफ कॉलेज के मो. मोनिस व राजकीय कॉलेज बदायूं के इसरार अहमद ने सांत्वना पुरस्कार हासिल किया। निर्णायक मंडल में डॉ. महिमा यादव, डॉ. एसपी साहू व डॉ. नीरज पाल शामिल रहीं। इस दौरान प्राचार्य प्रो. संध्या रानी शाक्य, प्रो. मनीषा राव, प्रो. संध्या सक्सेना, डॉ. अन्नू महाजन, डॉ. निशा वर्मा, डॉ. सुरभि श्रीवास्तव उपस्थित रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें