फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला की खबर को प्रियंका गांधी ने किया रीट्वीट, चिन्मयानंद मामले की जांच पर उठाए सवाल

Thu, 19 Sep 2019 01:22 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
प्रियंका गांधी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

स्वामी चिन्मयानंद मामले के हर अपडेट को अमर उजाला लगातार अपने पाठकों तक पहुंचा रहा है। बुधवार को इस मामले में छपी ताजा खबर को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने ट्विटर हैंडल से रीट्वीट किया है। उन्होंने अमर उजाला की खबर का हवाला देते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। 

विज्ञापन

 

प्रियंका ने लिखा कि उन्नाव दुष्कर्म मामले में भाजपा सरकार और पुलिस की लापरवाही व आरोपी को सरंक्षण दिए जाने का हश्र सबके सामने है। अब भाजपा सरकार और उप्र पुलिस शाहजहांपुर मामले में वही दोहरा रही है। प्रियंका गांधी ने आगे लिखा कि पीड़िता भय में है, लेकिन भाजपा सरकार पता नहीं किस चीज का इंतजार कर रही है।

वहीं कांग्रेस ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर आरोपी के साथ खड़े होने का आरोप लगाया और सवाल किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा की वरिष्ठ महिला नेता इस मामले पर चुप क्यों हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रणव झा ने कहा कि उप्र सरकार 300 दिन पूरे करने जा रही है। लेकिन यह सरकार पीड़ित छात्रा की कोई सुध नहीं ले रही हैं। 
विज्ञापन


पार्टी नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि महिला ने बोलने की हिम्मत दिखाई और कई बार बोली, लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की। लड़की परेशान होकर कह रही है कि मैं आत्मदाह कर लूंगी। यह बहुत दुखद है।
 

विज्ञापन

उन्होंने सवाल किया कि चिन्मयानंद के पीछे कौन है? उनकी मदद कौन कर रहा है? चिन्मयानंद की गिरफ्तारी क्यों नहीं हो रही है? यह सरकार कब तक तक मौन रहेगी? 300 दिनों का जश्न मनाने वाले योगी आदित्यनाथ, तितली उड़ाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की महिला नेता चुप क्यों हैं?सुप्रिया ने यह आरोप भी लगाया कि भाजपा की सरकार आरोपी के साथ खड़ी है।

वहीं कांग्रेस प्रवक्ता शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कहा कि यह मामला बहुत गंभीर है। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता के खिलाफ आरोप है। हमारा सवाल है कि क्या यह मामला उन्नाव मामले की दिशा में बढ़ रहा है? क्या भाजपा सरकार जानबूझकर पीड़िता को न्याय से उपेक्षित कर रही है?

बता दें कि इस मामले में आरोपी स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ धारा 164 के तहत छात्रा के बयान दर्ज होने को बावजूद दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। बुधवार को छात्रा अपने पिता व भाई के साथ इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंची थी और कहा था कि अगर स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ कार्यवाही नहीं की गई, तो वह आत्महत्या कर लेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें