फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: निजी स्कूलों ने 15 फीसदी तक बढ़ाई फीस, कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सीबीएसई और आईसीएसई स्कूलों की ओर से की गई फीस वृद्धि के विरोध में सोमवार को रोहिलखंड अभिभावक संघ सेवा समिति ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। निययों को दरकिनार कर फीस वृद्धि करने पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष विशाल मेहरोत्रा के मुताबिक, निजी स्कूल नियमानुसार पांच फीसदी तक ही फीस बढ़ा सकते हैं, पर कई स्कूलों ने 10 से 15 फीसदी तक शुल्क वृद्धि की है। इससे बच्चों को बेहतर शिक्षा मुहैया करा पाना कठिन हो गया है। वहीं, स्कूलों में प्रतिवर्ष पाठ्यक्रम बदलने से अभिभावकों को नई पुस्तकें भी खरीदनी पड़ती हैं। इनकी भी मनमानी कीमत वसूली जा रही है। मंडल महामंत्री रामकृष्ण शुक्ला के मुताबिक, स्कूलों और अभिभावक संघ की बैठक करवाकर समस्या समाधान की मांग की है। इस दौरान नितेश कपूर, प्रियंका कपूर, शोभित सक्सेना, हैदर अली समेत संगठन के अन्य सदस्य मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें