फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बेटी का इलाज कराने आई थी महिला, अस्पताल कर्मी ने कर दी शर्मनाक हरकत

Mon, 13 Oct 2025 07:25 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में एक निजी अस्पताल में महिला से छेड़खानी का मामला सामने आया है। वह अपनी बच्ची का उपचार कराने आई थी। शौचालय में अस्पताल कर्मचारी ने उससे छेड़खानी की। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र स्थित निजी अस्पताल के कर्मचारी ने बच्ची का इलाज कराने आई महिला के साथ छेड़खानी और अश्लील हरकत की। महिला ने आरोपी के खिलाफ प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


भुता क्षेत्र निवासी दंपती प्रेमनगर थाना क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में अपनी 15 दिन की बच्ची का इलाज करा रहे हैं। बच्ची की मां ने प्रेमनगर थाना प्रभारी सुरेश चंद्र गौतम को बताया कि 10 अक्तूबर की रात वह अस्पताल के बेसमेंट में बने शौचालय में गई थीं। पीछे से अस्पताल में काम करने वाला कर्मचारी दोहना पीतमराय निवासी आसिफ रजा पहुंच गया।

आसिफ ने महिला के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। अश्लील हरकतों का विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। आसिफ ने महिला के कपड़े उतारने का प्रयास किया। महिला का पति पहुंचा तो आसिफ जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। प्रेमनगर थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी आसिफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें