फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अतिक्रमण पर गरजा नगर निगम का बुलडोजर, दुकानों के बाहर बोर्ड और टिन शेड हटाए

Mon, 13 Oct 2025 07:09 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जारी है। नगर निगम की टीम ने सोमवार को शहामतगंज, नावल्टी चौराहा, ईसाइयों की पुलिया के साथ ही जवाहर रोड के कार बाजार में अतिक्रमण पर कार्रवाई की। 
विज्ञापन
नगर निगम की टीम ने हटवाया अतिक्रमण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में बुलडोजर लेकर निकली नगर निगम की टीम ने सोमवार को दोपहर के समय श्यामगंज, नावल्टी चौराहा, ईसाइयों की पुलिया और जवाहर रोड के कार बाजार में अस्थायी अतिक्रमण हटवाया। करीब दो घंटे तक टीम की कार्रवाई चली। इस दौरान खलबली मची रही। 

विज्ञापन


अतिक्रमण प्रभारी कर्नल सीबी जोशी और राजस्व निरीक्षक सच्चिदानंद सिंह ने बताया कि 600-700 दुकानों के बाहर बोर्ड और टिन शेड हटाए गए। कुछ दुकानदारों ने दुकानों का सामान बाहर रखा था, उसे भी हटवाया गया। काफी सामान जब्त भी किया गया है। दोबारा कब्जा करने पर जुर्माना लगाने की चेतावनी दी गई। उन्होंने बताया कि कई जगहों पर अवैध कब्जे भी हटाए गए हैं, ताकि त्योहार के दौरान जाम की स्थिति न बने। कहा कि ये नियमित कार्रवाई है। इसे आगे भी जारी रखा जाएगा।

अवैध पार्किंग पर हो कार्रवाई
पार्षद छंगामल मौर्य और शमीम अहमद ने सोमवार को नगर आयुक्त से मिलकर कहा कि श्यामगंज से सेटेलाइट मार्ग पर कई जगह जाम रहता है। इसका कारण है नर्सिंग होम सहित अन्य प्रतिष्ठानों के सामने अवैध पार्किंग। नगर आयुक्त ने दोनों पार्षदों को इस पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। पार्षदों ने कहा कि अतिक्रमण नहीं हटा तो सदन में मुद्दे को उठाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें