बरेली। कोलकाता में जूनियर डॉक्टर के साथ हुई घटना में अब तक प्रभावी कार्रवाई न होने से आक्रोशित इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारियों और निजी चिकित्सकों ने बुधवार को काला दिवस मनाया। उन्होंने काली पट्टी बांधकर मरीजों को देखा।
आईएमए अध्यक्ष डॉ. आरके सिंह ने कहा कि दूसरों को बचाने के लिए जीवन समर्पित करने वाले डॉक्टरों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। डॉक्टरों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल की चेतावनी भी दी। बताया कि बृहस्पतिवार को सभी चिकित्सक पीएमओ को अपनी मांग और काला रिबन बंधा फोटो ई-मेल से भेजेंगे।
यहां सचिव डॉ. रतन पाल सिंह, कोषाध्यक्ष डॉ. शिवम कामथान, पूर्व अध्यक्ष डॉ. राजीव गोयल, डॉ. शालिनी माहेश्वरी, डॉ. विनोद पगरानी, डॉ. अनुजा सिंह, डॉ. संध्या गंगवार, डॉ. प्रगति अग्रवाल आदि मौजूद रहे। ब्यूरो