फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मिलावट पर लगे अंकुश, कुंभकार को मिट्टी खनन की मिले अनुमति

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। उप्र व्यापारी सुरक्षा फोरम के पदाधिकारियों ने बुधवार को जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट राजीव कुमार शुक्ला को सौंपा।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष रामकृष्ण शुक्ला ने त्योहारों पर मिलावटी सामग्री न बिके इसलिए संबंधित विभाग की ओर से कार्रवाई की मांग की। प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र रस्तोगी ने कहा कि महादेव सेतु पर जाम की वजह ई-रिक्शा हैं। संजयनगर के बाइपास पर भी अतिक्रमण हटवाने की मांग की। आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी रुपये लेकर ठेले, ई-रिक्शा खड़े कराते हैं। कुंभकारों की आय हो इसलिए मिट्टी खनन की अनुमति मिले। पुलिस परेशान न करे। यहां व्यापारी रोहित जिंदल, दीपक द्विवेदी, महेंद्र वैश्य, विष्णु शुक्ला आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें