फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सीटें लॉक कर छात्रों को प्रवेश के लिए मजबूर कर रहे निजी कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विवि से संबद्ध निजी कॉलेजों में प्रवेश के नाम पर धांधली की जा रही है। विद्यार्थियों की सहमति के बिना यूजी-पीजी में सीटें लॉक कर उनको प्रवेश के लिए मजबूर किया जा रहा है। यह कहना है रुविवि के छात्र नेता रवि शर्मा का। उन्होंने सपा मुखिया व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से लखनऊ में मुलाकात कर कई गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन




रवि शर्मा ने बताया कि छात्र-छात्राओं को कॉल करके यह कहा जा रहा है कि उनकी सीटें किसी अन्य महाविद्यालय में लॉक हैं, जबकि उन्होंने कभी वहां आवेदन ही नहीं किया। उन्होंने सवाल उठाया कि निजी कॉलेजों के पास छात्रों का डाटा कैसे पहुंच रहा है? इस धांधली के खिलाफ छात्रों में आक्रोश बढ़ रहा है और आंदोलन की तैयारी की जा रही है। रवि के मुताबिक, सपा मुखिया ने मामले में हस्तक्षेप का आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें