फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जेल में कैदियों-बंदियों को संगम के जल से कराया स्नान

विज्ञापन
विज्ञापन
- दोनों जेलों को सजाया गया, वैदिक मंत्रोच्चार के बाद हुआ आयोजन
विज्ञापन

बरेली। जिला और सेंट्रल जेल में महाकुंभ से लाए गए संगम के जल से कैदियों और बंदियों को स्नान कराया गया। जेलकर्मी बृहस्पतिवार को ही चार कलश में संगम से जल भरकर लाए थे, वैदिक मंत्रोच्चार कर इन कलशों की स्थापना की गई।
विज्ञापन

महाकुंभ को लेकर आस्था का सैलाब हिलोरें मार रहा है। जिला व सेंट्रल जेल में शुक्रवार को भव्य आयोजन किया गया। 17 फरवरी को उन्नाव जेल प्रशासन ने अपने बंदियों व कैदियों को संगम के जल से स्नान कराया था। इसके बाद दूसरी जेलों में भी इसकी होड़ मच गई है। जिला जेल के वरिष्ठ अधीक्षक विपिन मिश्रा ने बताया कि महाकुंभ के दिनों में जेल प्रशासन ने संगम से पवित्र जल मंगाया था। शुक्रवार सुबह जेल में कलश स्थापना की गई। उसके बाद कैदियों व बंदियों के साथ पूजन हुआ और फिर उन्हें पवित्र जल से स्नान करवाया गया। जिला जेल में फिलहाल 1850 कैदी और बंदी हैं। इन सभी को स्नान करवाने के लिए टैंक की व्यवस्था की गई। इसी टैंक के पानी में पवित्र जल मिलाकर कैदियों और बंदियों ने स्नान किया। केंद्रीय कारागार के जेलर नीरज कुमार ने बताया कि जेल प्रशासन ने प्रयागराज से पवित्र जल लाने के लिए कर्मचारी भेजे थे। इस जल को सामान्य पानी में मिलाकर 1798 कैदियों और 11 बंदियों को स्नान कराया गया। दोनों जेलों को अच्छी तरह सजाया गया। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें