फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बरेली सेंट्रल जेल से कैदी भागा, सुरक्षाकर्मी रील देखते रहे; जेलर और डिप्टी जेलर सहित नौ निलंबित

Mon, 22 Jun 2026 02:48 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

Bareilly News: बरेली सेंट्रल जेल से एक कैदी सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर भाग गया। इसकी जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन में खलबली मच गई। कैदी की तलाश में कई टीमें लगाई गई हैं। उधर, इस घटना के बाद जेलर और डिप्टी जेलर समेत नौ जेलकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। 
विज्ञापन
कैदी दिनेश (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के इज्जतनगर स्थित केंद्रीय कारागार में उम्रकैद की सजा काट रहा अमरोहा निवासी दिनेश सोमवार दोपहर सुरक्षाकर्मियों की लापरवाही का फायदा उठाकर भाग निकला। डीआईजी जेल कुंतल किशोर की जांच में पता चला कि सुरक्षाकर्मी रील देखने में व्यस्त थे। 

विज्ञापन


इस पर डीजी जेल पीसी मीणा ने जेलर व डिप्टी जेलर को निलंबित कर दिया। वरिष्ठ जेल अधीक्षक अविनाश गौतम के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति शासन से की है। इधर, वरिष्ठ जेल अधीक्षक ने कैदियों की सुरक्षा में तैनात सात कर्मियों को निलंबित किया है। सभी के खिलाफ विभागीय जांच बैठाई गई है।

यह भी पढ़ें- UP News: उम्रकैद की सजा काट रहा कैदी बरेली सेंट्रल जेल से फरार, तलाश में जुटी टीमें; सात कर्मचारी निलंबित
विज्ञापन


जेल प्रशासन के मुताबिक, अमरोहा जिले के डिडौली थाना क्षेत्र के गांव नन्हेड़ा राजपूत निवासी 22 वर्षीय दिनेश नाबालिग के यौन उत्पीड़न के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा था। वारदात सात साल पुरानी है। तभी से वह जेल में बंद था। उसे इसी साल नौ जनवरी को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। 

दीवार फांदकर भागा कैदी 
उसे सोमवार सुबह 45 कैदियों के साथ सेंट्रल जेल से निकालकर उससे सटे कृषि फार्म ले जाया गया था। वहां इनसे खेती का काम कराया जा रहा था। इनकी निगरानी के लिए 10 जेलकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। दोपहर साढ़े 12 बजे जब सुरक्षाकर्मी मोबाइल फोन पर रील देखने में व्यस्त थे, तभी दिनेश पांच फुट ऊंची चहारदीवारी फांदकर वहां से भाग निकला। 

विज्ञापन

जानकारी के बाद जेल प्रशासन ने अलर्ट जारी किया और बाकी कैदियों को वापस जेल लाया गया। सूचना पर एएसपी शिवम आशुतोष सिंह, इज्जत नगर थाना प्रभारी सुरेश चंद्र गौतम, एसओजी प्रभारी सुनील शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कृषि फार्म का निरीक्षण कर पुलिस व जेल प्रशासन के स्तर पर चार-चार टीमें गठित की गईं।

ये हुए निलंबित
जेलर नीरज कुमार, डिप्टी जेलर वंदना चौधरी, हेड जेल वार्डर विशंभर सिंह, अर्जुन प्रसाद, गेंदनलाल, जेल वार्डर मुकेश कुमार व मोहित कुमार और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी विजय कुमार व यशपाल।

एएसपी शिवम आशुतोष सिंह ने बताया कि इज्जतनगर थाने में कैदी के भागने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। उसकी गिरफ्तारी में चार टीमें अलग-अलग प्वाइंट पर लगाई गई हैं। अमरोहा पुलिस से भी संपर्क किया गया है, आरोपी के घर भी टीम भेजी गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें