21 अक्तूबर को पेशी पर लाया गया था बंदी
सीओ सिटी प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि सचिन को एक मामले में 21 अक्तूबर को पेशी के लिए कोर्ट लाया गया था। यहां वह पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भाग गया। सचिन की सुरक्षा में कोर्ट हवालात चौकी के दरोगा विजेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह, कुलवंत सिंह, सुधीर कुमार, सोमदास, धर्मेंद्र, व कांस्टेबल इंद्रजीत और आदेश को लापरवाही का प्रारंभिक दोषी माना गया है।
यह भी पढ़ें-
बरेली: छेड़खानी के आरोपी ने फैक्टरी कर्मचारी को मारी गोली, मुकदमा वापस लेने का बना रहा था दबाव