फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: कोर्ट के लॉकअप से फरार हुआ बंदी, तीन दिन तक छिपाया मामला, आठ पुलिसकर्मी निलंबित

Sat, 24 Oct 2026 01:32 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में न्यायालय लॉकअप से एक बंदी भाग निकला। उसे 21 अक्तूबर को पेशी पर लाया गया था। लेकिन पुलिसकर्मी मामला छिपाए रहे। तीन दिन बाद मामला खुला तो एसएसपी ने आठ पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। इन सभी के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन
आरोपी सचिन ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के जिला कारागार से 21 अक्तूबर को पेशी पर लाया गया सुभाषनगर निवासी बंदी सचिन सिंह ठाकुर न्यायालय लॉकअप से फरार हो गया। तीन दिन से संबंधित पु्लिसकर्मी उसे खुद ही तलाश कर रहे थे। इसकी जानकारी होने पर शनिवार को एसएसपी अनुराग आर्य ने आठ पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है। कोतवाली में इन सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एसएसपी ने सचिन की तलाश में चार टीम लगाई हैं। 

विज्ञापन


Trending Videos

21 अक्तूबर को पेशी पर लाया गया था बंदी 
सीओ सिटी प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि सचिन को एक मामले में 21 अक्तूबर को पेशी के लिए कोर्ट लाया गया था। यहां वह पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भाग गया। सचिन की सुरक्षा में कोर्ट हवालात चौकी के दरोगा विजेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह, कुलवंत सिंह, सुधीर कुमार, सोमदास, धर्मेंद्र, व कांस्टेबल इंद्रजीत और आदेश को लापरवाही का प्रारंभिक दोषी माना गया है। 

यह भी पढ़ें- बरेली: छेड़खानी के आरोपी ने फैक्टरी कर्मचारी को मारी गोली, मुकदमा वापस लेने का बना रहा था दबाव

 
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों पर रिपोर्ट दर्ज 
इस मामले में कोतवाली में इन सभी पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसके साथ ही, सभी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इन सभी पर बंदी के भागने की जानकारी छुपाने का भी आरोप है। तलाश के लिए चार संयुक्त टीमें गठित की गई हैं। इन टीमों में सर्विलांस, एसओजी, थाना कोतवाली और थाना सुभाषनगर के कर्मी शामिल हैं। गठित टीमें फरार बंदी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें