सीबीगंज। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य की कार उनके सरकारी आवास की दीवार में टकराने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भेजा जहां डॉक्टरों में उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना रात में करीब पौने बारह बजे हुई। प्रधानाचार्य शिव रामकृष्ण (52 ) ने आठ माह पूर्व बाराबंकी से यहां स्थानांतरण लेकर राजकीय आईटीआई सीबीगंज में पदभार ग्रहण किया था। बृहस्पतिवार देर रात वह जरूरी काम निपटाकर महानगर से आईटीआई परिसर स्थित आवास लौट रहे थे। वह जैसे ही आवास के पास पहुंचे, उनकी कार परिसर की एक दीवार से टकरा गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के सभी एयरबैग फट गए। घटना पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर सीबीगंज राधेश्याम गंभीर हालत में उन्हें बरेली के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों में उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटी है, जो एमडी कर रही है। बेटा बीटेक कर रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन बरेली को चल दिए हैं। उनकी पत्नी लखनऊ में बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालय में अध्यापिका हैं। लखनऊ में ही उनका आवास है।