फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: प्रधानाचार्य ने कार्यालय में बुलाकर छात्रा से की शर्मनाक करतूत, फिर डेढ़ साल तक करता रहा शोषण

Mon, 25 Aug 2025 06:55 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के शीशगढ़ थाना क्षेत्र में इंटर कॉलेज के एक प्रधानाचार्य पर गंभीर आरोप लगे हैं। छात्रा ने आरोप लगाया कि प्रधानाचार्य डेढ़ साल से उसके साथ छेड़खानी कर रहा था। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी थी, जिससे वह खामोश रही। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में एक नाबालिग छात्रा ने इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पर छेड़खानी करने और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए शीशगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। दस दिन पहले प्रधानाचार्य ने भी छात्रा के परिजनों पर कॉलेज में आकर गाली-गलौज व मारपीट करने की रिपोर्ट कराई थी।

विज्ञापन


छात्रा ने शीशगढ़ थाना प्रभारी को बताया कि क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में उसने सत्र 2023-24 में दाखिला लिया था। चार-पांच महीने के बाद कॉलेज के प्रधानाचार्य राहुल देव ने उसे अपने दफ्तर में बुलाया और उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। विरोध पर उसे धमकाते हुए कॉलेज के बाहर आकर मिलने के लिए कहा। प्रधानाचार्य करीब डेढ़ वर्ष तक छात्रा से छेड़खानी करता रहा।

यह भी पढ़ें- यूपी में धर्मांतरण की साजिश: गांव के लोगों को हिंदू से बनाया जा रहा था ईसाई, बिक्की पास्टर गेम का मास्टरमाइंड
विज्ञापन


पीड़िता ने वहां से अपना नाम कटवाकर दूसरे कॉलेज में दाखिला ले लिया। आरोपी ने छुट्टी के बाद उसके कॉलेज जाकर छेड़खानी शुरू कर दी। इस बीच पीड़िता अवसाद का शिकार हो गई। इलाज के कुछ माह बाद जब वह सात अगस्त को दोबारा कॉलेज गई तो आरोपी ने वहां आकर फिर छेड़खानी कर दी। इससे परेशान छात्रा ने परिजनों को आपबीती बताई।

विज्ञापन

शिकायत पर मारपीट करने का आरोप 
आरोप है कि दस दिन पहले छात्रा के माता-पिता शिकायत करने पहुंचे तो आरोपी प्रधानाचार्य ने गाली-गलौज करते हुए पीटकर उसकी मां के कपड़े तक फाड़ दिए। पीड़िता थाने गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। छात्रा ने इसकी शिकायत सीओ बहेड़ी से की तो उनके आदेश पर शीशगढ़ पुलिस ने रविवार को आरोपी प्रधानाचार्य राहुल देव के खिलाफ छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया है।

दोनों ओर से रिपोर्ट दर्ज, होगी जांच
प्रभारी निरीक्षक शीशगढ़ हरेंद्र सिंह ने बताया कि दस दिन पहले छात्रा के परिजनों पर कॉलेज में गाली-गलौज एवं अभद्रता करने का मामला पंजीकृत किया गया है। अब छात्रा की तहरीर पर कॉलेज के प्रधानाचार्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दोनों मामलों की विवेचना की जा रही है। जो सही होगा, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें