प्राचार्य का उत्तेजित होना सही नहीं
अस्थायी कर्मचारी कल्याण सेवा समिति बरेली के अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा ने कहा कि बरेली कॉलेज में अस्थायी कर्मचारियों की परेशानी हल नहीं होती है, बल्कि उनको बढ़ाने का काम किया जा रहा है। प्राचार्य का उत्तेजित होना सही नहीं है। उनका यह रवैया हम लोगों को अपमानित करने का है।
नहीं की है कोई कार्रवाई: प्राचार्य
बरेली कॉलेज प्राचार्य प्रोफेसर ओपी राय ने बताया कि कर्मचारियों से बात चल रही थी। इस दौरान कर्मचारी दोदराम बदतमीजी से बात करने लगा। इस पर गुस्सा आ गया था। उस दौरान नोटिस जारी कर निलंबित करने के निर्देश दिए थे। हालांकि उस पर कोई कार्रवाई नहीं की है।