फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सर्दी में भी हरी सब्जियों की कीमतें छुड़ा रहीं पसीना

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सहालग या आपूर्ति की कमी... वजह कोई भी हो, लेकिन नवंबर गुजरने के बावजूद सब्जियों के भाव कम होने के बजाय बढ़े हुए हैं। हरी सब्जियों की कीमत 40 रुपये प्रति किलो से शुरू है, जबकि इसी दौरान बीते वर्ष नवंबर के आखिर में ही सब्जियों के भाव करीब 30 फीसदी घट गए थे।
विज्ञापन

डेलापीर सब्जी मंडी के मिलन वेजीटेबल फ्रूट मंडी ट्रेडर्स वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष शुजा उर रहमान के मुताबिक सर्दियों की शुरुआत के साथ ही सब्जियों के भाव में गिरावट होती है। इस वर्ष फसल की बोआई में देरी होने से स्थानीय स्तर पर सब्जियों की आवक प्रभावित है।
बाहर से जो माल आ रहा है, वह महंगा है। मंडी में ही अलग-अलग हरी सब्जियों के थोक भाव प्रति किलो 25-30 रुपये से शुरू हैं। फुटकर मंडी में विक्रेता मनमुताबिक दाम बढ़ाकर दस से 15 रुपये अधिक कीमत पर सब्जियां बेच रहे हैं।
विज्ञापन


सर्दियों में लहसुन और अदरक की खपत बढ़ जाती है। इनकी तासीर गर्म होने और रोग प्रतिरोधक क्षमता अधिक होने से सर्दियों में खानपान के साथ बतौर घरेलू औषधि के तौर पर भी लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। लिहाजा, मंडी समेत फुटकर बाजार में लहसुन और अदरक के दाम भी 10 से 20 रुपये प्रति किलो तक बढ़ गए हैं। रविवार को लहसुन सौ रुपये और अदरक 80 रुपये प्रति किलो बिका।

सब्जी विक्रेता दुर्गेश के मुताबिक मंडी में ही महंगी सब्जी मिलने से फुटकर में उसी दाम पर बेचना मुमकिन नहीं। सहालग सीजन होने से मंडी से ही थोक भाव में ज्यादातर आयोजक सब्जियों की खरीदारी कर रहे हैं। मांग ज्यादा और आपूर्ति कम होने से कीमतों में तेजी आई है। 15 दिसंबर से सहालग थमने के बाद मांग घटेगी और भरपूर आपूर्ति होने पर भाव में गिरावट की उम्मीद है।
विज्ञापन


सब्जी दिसंबर 2023 दिसंबर 2024
लौकी 25 रुपये 40 रुपये
मटर 80 रुपये 100 रुपये
लहसुन 60 रुपये 80 रुपये
पुराना आलू 20 रुपये 30 रुपये
नया आलू 30 रुपये 40 रुपये
सोया मेथी 40 रुपये 60 रुपये
टमाटर 30 रुपये 50 रुपये
प्याज 30 रुपये 50 रुपये
गोभी 30 रुपये 50 रुपये
गाजर 25 रुपये 50 रुपये
बीन्स 40 रुपये 80 रुपये
नोट : सब्जियों की फुटकर कीमत प्रति किलो में श्यामगंज मंडी के अनुसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें