फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दूल्हे की पिटाई के मामले में 35 पर निरोधात्मक कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला।
विज्ञापन

कुछ दिन पूर्व मेंस पार्लर से बरातघर जा रहे दूल्हे व उसके दोस्तों से बाइक हटाने को लेकर मारपीट मामले में पुलिस ने 35 लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई की है।
शनिवार को दूल्हे व उसके दोस्तों पर कुछ युवकों ने हमलाकर घायल कर दिया था। मामला दो समुदाय के बीच होने व आगामी माह में रमजान व होली पर्व होने को लेकर पुलिस सतर्क है। लगातार संवेदनशील इलाकों में गश्त कर खुराफातियों को चिह्नित करने में जुटी हुई है। इसी क्रम में पुलिस ने अब 35 लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई की है। इस मामले में एक आरोपी को जेल भेजा जा चुका है। बुधवार को महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनजर एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने बाबा गोवर्धन दास व बालमुकुंद दास की तपोस्थली पुरैना धाम मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

पशुधन मंत्री से मिले व्यापारी
आंवला।
बुधवार को पीड़ित रवि गुप्ता के साथ व्यापारी पशुधन मंत्री के नगरिया स्थित आवास पर पहुंचे और घटना के मामले में कार्रवाई की मांग की। इस पर मंत्री ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस मौके पर उप्र. उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल प्रांतीय संगठन मंत्री सुनील गुप्ता, सूरज भान गुप्ता, अनमोल गुप्ता आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें