फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई शर्तों के साथ 11 उद्योगों को 20 अप्रैल से शुरू करने की तैयारी

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जीएम (उद्योग) और एडीएम (प्रशासन) को मिली व्यवस्थाएं पूरी कराने की जिम्मेदारी

बरेली। लॉकडाउन में 20 अप्रैल के बाद 11 उद्योगों को शुरू कराने की गाइड लाइन मिलने के बाद प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि कारोबारियों के लिए कई शर्तें रखी गईं हैं। इनमें श्रमिकों के रहने, खाने की व्यवस्था करने के साथ ही उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराने सहित कई बिंदु शामिल हैं। महाप्रबंधक (उद्योग) को इसकी मॉनीटरिंग करने और इंडस्ट्रीज में काम करने वाले श्रमिकों को पास देने की जिम्मेदारी एडीएम (प्रशासन) को सौंपी गई है।
विज्ञापन

शासन ने हाल में 20 अप्रैल से कुछ विशेष उद्योगों को चलाने की गाइडलाइन जारी कर दी है। इसके बाद कमिश्नर ने अधिकारियों के साथ बैठक करके इसकी कार्ययोजना बनाई। शुरूआत में औद्योगिक इकाइयों में सामाजिक दूरी का अनुपालन करते हुए केवल 50 फीसदी श्रमिकों को ही बुलाने के निर्देश जारी किए गए हैं। मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने लॉकडाउन में 11 उद्योगों को राहत देने संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इनमें स्टील, रिफाइनरीज, सीमेंट, रसायन, उर्वरक, वस्त्र, फाउंड्रीज, पेपर, टायर, कॉमन एफ्युएंट ट्रीटमेंट प्लांट और चीनी मिलें शामिल हैं। इन उद्योगों में कच्चे माल के परिवहन की भी छूट रहेगी। हॉटस्पॉट और स्क्रीनिंग वाले क्षेत्रों के श्रमिकों के आने-जाने पर प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा उद्योगों में कामगारों के लिए सैनिटाइजर और मास्क आदि की व्यवस्था भी रहेगी। डीएम नितीश कुमार का कहना है कि संबंधित उद्योगों को शुरू कराने के लिए महाप्रबंधक (उद्योग) ऋषि रंजन गोयल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। एडीएम (प्रशासन) वीके सिंह की ओर से कारोबारियों और उनके स्टाफ को पास जारी किए जा रहे हैं।

आईआईए ने कहा-सरकार की शर्तें पूरी करना आसान नहीं

इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन का कहना है कि शासन ने 20 अप्रैल से 11 उद्योगों को शुरू करने की अनुमति तो दे दी है लेकिन कारोबारियों के लिए श्रमिकों को काम पर बुलाने सहित दूसरे इंतजाम कर पाना मुमकिन नहीं है। एसोसिएशन के चेयरमैन पीयूष अग्रवाल ने बताया कि इंडस्ट्रीज कैसे शुरू होंगी, इसके लिए 19 अप्रैल को डीएम के साथ उनके कैंप कार्यालय में चर्चा होनी है। एसोसिएशन के मेंबर ऑफ सेंट्रल कमेटी राजेश गुप्ता ने बताया कि यहां ज्यादातर स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज हैं, इसलिए सरकार की शर्तें पूरी कर पाना आसान नहीं है।

20 अप्रैल से उद्योगों को शुरू करने की तैयारी चल रही है। इसके लिए अधिकारियों को भी लगाया गया है। कारोबारियों की जो भी समस्याएं होंगी, उनका निस्तारण किया जाएगा। - नितीश कुमार, डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें