फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बर्खास्त सिपाही सुरकेश पर गैंगस्टर लगाने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। भमोरा के गांव लंगुरा निवासी पुलिस के बर्खास्त सिपाही हिस्ट्रीशीटर सुरकेश शर्मा और उसके साथियों पर गैंगस्टर लगाने की तैयारी है। इसके बाद अवैध तरीके से कमाई गई संपत्तियां भी जब्त की जा सकती है। फिलहाल, गिरोह में शामिल पांच महिलाओं समेत आठ आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

भमोरा पुलिस ने रंगदारी मांगने के मामले में सुरकेश, उसकी पत्नी कृतिका शर्मा और गुर्गे ओमवीर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। वकीलों के विरोध के बीच कोर्ट ने तीनों को जेल भेजा था। सुरकेश का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है। उस पर रंगदारी, जानलेवा हमले और लूट जैसी गंभीर धाराओं के मुकदमे दर्ज हैं। इसलिए पुलिस सुरकेश पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है। पुलिस ने सुरकेश और उसके साथियों की कुंडली खंगालनी शुरू कर दी है। जल्द ही सुरकेश के गैंग का पंजीकरण कर उस पर गैंगस्टर की कार्रवाई की जा सकती है। सुरकेश व गिरोह के अन्य सदस्यों की अवैध संपत्ति को भी चिह्नित किया जा रहा है।
वर्जन
सुरकेश शर्मा के गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश जा रही है। इसके बाद गैंगस्टर की कार्रवाई कर अवैध तरीके से कमाई गई संपत्ति जब्त की जाएगी। - अनुराग आर्य, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें