फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बसें पड़ीं कम, ट्रेनों की लेटलतीफी ने किया परेशान

Mon, 22 Jun 2026 01:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश पुनर्परीक्षा के दौरान रविवार को रोडवेज के इंतजाम नाकाफी साबित हुए। ट्रेनों की लेटलतीफी ने भी अभ्यर्थियों को परेशान किया। बरेली होकर कोई परीक्षा विशेष ट्रेन न चलाए जाने के कारण नियमित गाड़ियों पर दबाव रहा। परीक्षा छूटने के बाद जंक्शन पर ट्रेनों में सवार होने को लेकर आपाधापी की स्थिति रही।
विज्ञापन

शहर के 24 केंद्रों पर 10600 से ज्यादा अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा से पहले तक स्थिति सामान्य रही। शाम 5:15 बजे परीक्षा छूटने के बाद अभ्यर्थियों ने घर वापसी के लिए रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों का रुख किया तो स्थिति बिगड़ने लगी। शहर में कई स्थानों पर जाम लगा। इस दौरान बरेली होकर गुजरने वाली 14127-28 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, 13009 दून एक्सप्रेस, 22453 राज्यरानी एक्सप्रेस, 13307-08 गंगा सतलुज एक्सप्रेस, 13005 हावड़ा मेल, 15119 जनता एक्सप्रेस 15303-04 इंटरसिटी एक्सप्रेस, 15909-10 अवध-असम एक्सप्रेस लेटलतीफी का शिकार रहीं।
रेलवे ने बरेली होकर कोई परीक्षा विशेष ट्रेन भी नहीं चलाई। इधर, रोडवेज ने 50 बसें चलाने का दावा किया था, लेकिन बस अड्डों पर बसों के इंतजार में अभ्यर्थी भटकते नजर आए। रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर रात आठ बजे तक परीक्षार्थी घर वापसी का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

इन स्थानों पर लगा जाम
परीक्षा छूटने के बाद बरेली कॉलेज के आसपास भीषण जाम लगा। बरेली कॉलेज से पुराना रोडवेज, नावल्टी चौराहा, सिकलापुर, कालीबाड़ी, श्यामगंज, सेटेलाइट बस अड्डा, जंक्शन तिराहा आदि स्थानों पर लोगों को जाम में जूझना पड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें